विधानपरिषद (Legislative Council)- Short Tricks

_____________________________________________________
_____________________________________________________

विधानपरिषद (Legislative Council) राज्यो में लोकतंत्र का उच्च सदन है। लेकिन हर राज्य में विधानपरिषद नही है। इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाते है। कई सदस्य उसी राज्य के राज्यपालद्वारा भी नियुक्त किए जाते है।
.                                                                                         
                Tricks–     TB, JUKAM (टीबी जुकाम              
.                                                                                         

Trick का Explanation-



T–      Telangana (तेलंगणा)
B–      Bihar   (बिहार)
J–       Jammu- Kashmir (जम्मु काश्मिर)
U–     Uttar Padesh (उत्तर प्रदेश)
K–     Karnatak (कर्नाटक)
A–      Andra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
M-     Maharashtra ( महाराष्ट्र)

      सिर्फ 7 राज्यों में ही विधानपरिषद (Legislative Council) है। बाकी जगह पर सिर्फ विधानसभा है।

विधानपरिषद सदस्य संख्या- 
      विधानपरिषद सदस्य की संख्या विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 1/3 से अधिक और 40 सदस्य से कम नहीं हो सकते लेकिन जम्मू और कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 50 द्वारा 36 सदस्यों की व्यवस्था की गई है।

निर्वाचन
       विधानपरिषद के 1/3  सदस्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा तथा 1/3 सदय्य  नगरपालिकाओं के सदस्य, जिला बोर्डों और अन्य प्राधिकरणों के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।
        विधानपरिषद 1/12 सदस्य  कम से कम तीन वर्षों तक राज्य के भीतर शैक्षिक संस्थाओं में अध्यपन में लगे रहे हों ऐसे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है और 1/12 सदस्य पंजीकृत स्नातकों द्वारा किया जाता है जिसने तीन वर्ष से अधिक समय पहले पढ़ाई समाप्त कर लिए हैं।
       1/6 सदस्य उस राज्य के  राज्यपाल द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला, सहयोग आन्दोलन और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों में से नियुक्त किए जाते हैं।

Tricks –  
1/3 सदस्य- विधानसभा /नगरपालिका- दोनो राजकिय है
1/12 सदस्य- शैक्षिक संस्था/ स्नातक – दोनो शैक्षणिक है

विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल- 
        विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है। हर  2 साल पर 1/3 सदस्य हट जाते हैं और उनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाते है।  विधान परिषद (उच्च सदन) में एक स्थायी निकाय है और भंग नहीं किया जा सकता है।

योग्यताएं
1. भारत का नागरिक होना चाहिए।
2. उसकी आयु कम से कम 30 साल  होनी चाहिए।
3. मानसिक रूप से असमर्थ या दिवालिया नहीं  चाहिए।
4. वह संसद का सदस्य नहीं होना चाहिए।

_____________________________________________________
_____________________________________________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *